• Tue. Mar 17th, 2026

    गुरील्लाओ की आपातकालीन मीटिंग जैन धर्मशाला में आहूत

    श्रीनगर /कीर्ति नगर दिनांक 12/ 11/ 2024 को जारी प्रेस विज्ञप्ति मैं गुरिल्ला संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव महावीर सिंह रावत उत्तरकाशी, आशाराम जोशी प्रताप नगर ब्लॉक अध्यक्ष टिहरी, अजय बेदवाल जिला प्रचारक पौड़ी गढ़वाल एवं समस्त प्रदेश के पदाधिकारी गण एवं गुरिल्ला साथी श्री निवेदन है कि 2 सितंबर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था। उसके बाद सचिव उत्तराखंड शासन श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल जी से वार्ता हुई थी और आनन-फानन में सरकार ने रिद्धिमा अग्रवाल को वार्ता के लिए गुरिल्ला पदाधिकारीयों को बुलाया और जिसमें 48 घंटे का टाइम दिया था। और लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई उसके बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की जो की गुरिल्ला पदाधिकारी गण 10 नवंबर 2024 को देहरादून कूच किया और 11 नवंबर को आपातकालीन मीटिंग जैन धर्मशाला में आहूत की गई और सरकार 18 सालों से सोई है और अगर तुरंत कोई कार्रवाई नहीं करती है और गुरिल्ला की मांगों पर तो नौकरी, पेंशन, आश्रित हित लाभ पर कोई कार्रवाई नहीं करती है और 55 साल तक के गुरिल्लाओ को नौकरी और उससे ऊपर उम्र वालों को पेंशन या एक मुफ्त सहायता और मृतक आश्रित को हित लाभ दिया जाए। और अगर सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो उत्तराखंड के सभी गुरिल्ला साथी 15 दिसंबर 2024 तक का सरकार को समय दिया गया और यह सभी उत्तराखंड के गुरिल्ला पदाधिकारीयों का लास्ट वार्निंग है उसके बाद उत्तराखंड के सभी गोरिल्ला 17 दिसंबर 2024 को समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला देहरादून कूच करेंगे और 18 दिसंबर 2024 को सी एम आवास कूच होगा वह भी अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन होगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *