• Thu. Mar 19th, 2026

    उत्तराखंड: अस्पतालों में जांच-पर्चे व इलाज की नई दरें लागू, जानिए

    उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जांच-पर्चे, इलाज की नई दरें लागू हो गई हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने नई दरों का शासनादेश जारी किया। अब ओपीडी का पर्चा 20 और आईपीडी का 50 रुपये में बनेगा।देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा व हरिद्वार में राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल संचालित हैं। निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं। सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जांच, पर्चे आदि की एकसमान दरें निर्धारित कर दी गई हैं। अभी तक सभी मेडिकल कॉलेजों में यूजर चार्ज की दरें अलग-अलग थीं।सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि नई दरें तीन साल तक लागू रहेगी। उसके बाद दरों की समीक्षा कर नई दरों का निर्धारण किया जाएगा। जांच, पर्चे आदि के शुल्क से प्राप्त धनराशि मेडिकल कॉलेजों की जन सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस की दरें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) दरों के समान होंगी।

    प्रति मरीज के हिसाब से ये होंगी दरें

    जांच/पर्चा/सेवा शुल्क
    ओपीडी पंजीकरण 20 रुपये
    आईपीडी पंजीकरण 50 रुपये
    जनरल वार्ड 25 रुपये
    प्राइवेट वार्ड 300 रुपये
    एसी वार्ड 1000 रुपये
    अल्ट्रासाउंड 570 रुपये
    डायलिसिस 1400 रुपये
    एमआरआई 2848 रुपये
    सीटी स्कैन 1350 रुपये
    एंबुलेंस पांच किमी तक 200 रुपये

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *