• Wed. Mar 18th, 2026

    विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अप्रैल तक करें आवेदन

    एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय (Govt. Aided) विद्यालयों में कक्षा 6 एवं कक्षा-9 में अध्ययनरत् विद्यार्थियों से दिनांक 30 अप्रैल 2025 तक मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रदेश के 95 विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी।

    1. मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति (जूनियर स्तर कक्षा 6) परीक्षा के लिए वे ही छात्र अर्ह होंगे जिन्होंने राज्य के राजकीय/राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय (केन्द्रीय एवं आवासीय विद्यालयों को छोड़कर) से कक्षा-5 उत्तीर्ण की हो तथा वे कक्षा 6 में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत् हों। छात्रवृत्ति की दर कक्षा 6 हेतु ₹ 600, कक्षा 7 हेतु ₹ 700 तथा कक्षा 8 हेतु ₹ 800 प्रति माह होगी। चयन प्रक्रिया के लिए दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) तथा द्वितीय प्रश्न पत्र शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण (SAT) का होगा जिनमें 60-60 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
    2. मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति (माध्यमिक स्तर कक्षा 9) अर्हताः परीक्षा के लिए वे ही छात्र अर्ह होंगे जिन्होनें राज्य के राजकीय / राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय (केन्द्रीय एवं आवासीय विद्यालयों को छोड़कर) से कक्षा-8 उत्तीर्ण की हो तथा वे कक्षा-9 में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत् हों। छात्रवृत्ति की दर कक्षा 9 एवं 10 हेतु ₹ 900 प्रति माह होगी। इसमें भी चयन प्रक्रिया के लिए दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) तथा द्वितीय प्रश्न पत्र शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण (SAT) का होगा जिनमें 100-100 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

    नोट- (i) उक्त दोनों छात्रवृत्तियों हेतु माता-पिता/अभिवावक की वार्षिक आय का कोई प्रतिबन्ध नहीं है। (ii), जूनियर (कक्षा-6) एवं माध्यमिक (कक्षा-9) स्तर हेतु प्रतियोगात्मक परीक्षा के आधार पर विकास खण्ड स्तर पर कुल प्रतिभागी छात्रों में से 10% श्रेष्ठता वाले छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। (iii) उक्त छात्रवृत्तियाँ निर्धारित मानक पूर्ण करने पर ही देय होंगी।

    Websiter: www.scert.uk.gov.in E-mail: scertuk@gmail.com , scert_ua@rediffmail.com

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *