Latest news webfastnews
चार्जशीट में 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल
JE-AE भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड पुलिस SIT ने 96 के खिलाफ माननीय न्यायालय में दाखिल की गयी चार्जशीट। अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में की जा चुकी है गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही। विवेचना के दौरान अभियुक्तों से लाखों रुपये रिकवरी करते हुए उनके बैंक खाते कराये गये फ्रीज।
एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं।
गौरतलब हो कि इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में भी 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की जा चुकी है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर की गई है। इन 21 आरोपियों में कई आरोपी पटवारी भर्ती घोटाले में भी शामिल थे। अब जांच करने के बाद एसआईटी ने अब इस की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।जांच के दौरान एसआईटी ने 20.49 लाख की रिकवरी की है। जबकि आरोपी अनुराग के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख की रकम फ्रीज कराई गई। जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की खरीदी गई करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी भी बरामद हुई।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......