Uttarakhand: मजाक-मजाक में चली गोली, युवक की मौके पर मौत
देहरादून न्यूज़- तेलपुर चौक स्थित मेंहुवाला में दोस्तों को पार्टी दे रहे एक युवक ने मजाक में छेड़खानी करते हुए रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली पास बैठे युवक के सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पतेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मेंहुवाला माफी निवासी अमन आनलाइन बिजनेस के साथ-साथ अन्य काम भी करता है। रविवार रात उसने अपने घर पर चार दोस्तों को शराब पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। इनमें डीजे का काम करने वाला गांधीग्राम निवासी 30 वर्षीय सागर भी शामिल था। सभी लोग घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे।पार्टी के दौरान अमन ने रिवाल्वर टेबल पर रखी और वह दोस्तों के सामने मजाकिया तौर पर उससे छेड़खानी करने लगा। अचानक ट्रिगर दबने से रिवाल्वर से गोली चल गई जो सीधे सागर के सीने में लग गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और सभी लोग सागर को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजन के मौके पर पहुंचने पर अमन व उसके दोस्त फरार हो गए।
पुलिस का दावा है कि कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपित अमन का अभी पता नहीं लग पाया है। उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…