Uttarakhand: कलयुगी ससुर ने बहु के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ऊधमसिंहनगर। जसपुर में कलयुगी ससुर ने बेटे की पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बेटे के विदेश में होने का फायदा उठाकर डरा धमकाकर करता रहा दुष्कर्म। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।नगर निवासी एक महिला ने बताया कि नौ वर्ष पूर्व उसका विवाह मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। उसकी दो बेटियां हैं। विवाह के कुछ माह बाद ही उसका पति काम करने के लिए विदेश चला गया। वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। पति के विदेश जाने के बाद उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगा। कई बार अश्लील हरकत की। विरोध किया तो समाज में बदनाम करने की धमकी दी।आरोप हैं कि ससुर ने डरा धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत उसने सास से की तो वह उल्टा उसे ही डांट कर मुंह बंद रखने को कहने लगी। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका पति विदेश से घर आया तो ससुर ने मामला पति से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस डर से वह अपने पति के साथ किसी अन्य स्थान पर रहने चली गई। लेकिन ससुर ने उसका पीछा वहां भी नही छोड़ा। आरोप है कि 12 मई को पति के साथ रिश्तेदारी में दावत खाने गई थी कि तभी उसके ससुर ने पति पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो इससे भी बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 64(1) दुष्कर्म, 115(2), 351(2) एवं 352 में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम आरोपों की जांच कर रही है। सीओ काशीपुर-जसपुर दीपक सिंह ने बताया पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago