उत्तराखण्ड लोकवाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता शमशेर जंग गुरंग का निधन, उ.लो.वा व गोरखा समाज ने शोक सभा रखी

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड लोकवाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता शमशेर जंग गुरंग के निधन पर उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शमशेर जंग गुरुंग सेना से सुवेदार के पद से सेवानिबृत होने के बाद उ०लो०वा में सक्रिय रहे उन्होंने विविध जनआन्दोलनों मे भागीदारी की।

आज विश्वनाथ घाट मे वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ,उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा सचिव पूरन चन्द्र तिवारी, एड जगत रौतेला ,कुणाल तिवारी अजय मित्र सिह बिष्ट , दयाकृष्ण काण्डपाल आदि ने उन्हे भावभीनी श्रद्धान्जली दी तथा शोक सतृप्त परिवार को शान्त्वना दी। मृतक आत्मा के प्रति दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धान्जली दी गई।
वही गोरखा समाज सुधार समिति मे भी शमशेर जंग गुरुंग को श्रद्धान्जली दी , एस बी राना की अध्यक्षता मे आयोजित शोक सभा में ,एस बी राना ने कहा कि गोरखा समाज ने एक जोशीला कार्यकर्ता खो गया। शमशेर जंग गुरुंग गोर्खा समाज सुधार समिति के सचिव पद पर काम कर रहे थे, उनके निधन पर गोरखा समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।

गोरखा समाज की शोक सभा मे एस बी राना के अलावा जंग बहादुर थापा , राजू थापा हरिओम गुरुंग , दीपक थापा , सुनील कुमार , मनीष थापा पिंकू बिष्ट , लहित आदि लोग शामिल रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

42 minutes ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

24 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago