• Sun. Mar 29th, 2026

    उत्तराखंड की बेटी मेनका ने खेलों इंडिया प्रतियोगिता में गोल्ड-सिल्वर मेडल

    उत्तराखंड की बेटी मेनका गुंज्याल ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने भारत सरकार के “खेलो इंडिया” पहल के तहत गुलमर्ग कश्मीर में स्कीइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। बताया जा रहा है कि मेनका गुंज्याल ने प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है। पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग में उन्होंने उच्च ऊंचाई पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी इस उपल्बधि से प्रदेश में खुशी की लहर है।उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।

    मिली जानकारी के अनुसार मेनका ने चौथे खेलो इंडिया के तहत गुलमर्ग कश्मीर स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में गोल्ड मेडल जीता है।  इसके साथ ही उन्होंने स्की पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग 4500 मीटर से अधिक ऊंची पीर पंजाल रेंज सार्क फिंन स्कीइंग डाउन सिल्वर मेडल जीता है। ये मेडल जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मेनका ने गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल जीतकर मेनका ने नया इतिहास रचा है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *