घटखोला में 10वीं बार हुआ पथराव
पड़ोसी देश नेपाल से फिर हमारे देश की ओर पत्थरबाजी करने की घटना सामने आई हैं। नेपाल बॉर्डर से घटखोला, पिथौरागढ़ में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बता दे कि पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी किनारे बन रहे 985 मीटर तटबंध निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है।
वहीँ कार्य के दौरान नेपाल के नागरिकों ने इसको लेकर विरोध जताया है। इसी के साथ निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए 10 बार पत्थरबाजी कर कार्य को बाधित किया गया। इसी दौरान एक नेपाली मजदूर भी घायल हो गया। जानकारी अनुसार शुक्रवार को दो नेपाली युवकों के द्वारा अचानक जीरो पॉइंट घटखोला में भारतीय क्षेत्र में कार्य कर रही मशीनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई पत्थरबाजी से डरकर भारतीय मजदूरों ने भागकर जान बचाई।
वहीं पत्थरबाजी में भारतीय जेसीबी मशीन का शीशा भी टूट गया है। सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि नेपाल के युवकों के द्वारा पत्थरबाजी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए बदतमीजी की जा रही थी। बता दे कि इस दौरान नेपाल पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन पत्थरबाजी कर रहे युवकों को नहीं रोका।
गौरतलब है कि इस बात को लेकर पहले भी कई बार दोनों पक्षों में टकराव की नौबत आ चुकी है। आए दिन हो रही इन घटनाओं को लेकर पिथौरागढ़ में भी नाराजगी है। यह क्षेत्र भारतीय सीमा में है। बावजूद इसके नेपाल की ओर से इस निर्माण कार्य पर लगातार आपत्ति जताई जा रही है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…