लालकुआं से जल्द चलेगी अलग अलग राज्यों के लिए कई नई ट्रेन

पर्यटन प्रधान राज्य में रेल सेवा अग्रणी रहे इसको लेकर रेल प्रशासन भी लगातार कमर कस है रेल सुविधा और बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राज्य में रेल नेटवर्क को और बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ रेल मंत्री अश्विनी वाष्णैव से राज्य में बेहतर रेल कनेक्टिविटी को लेकर अनुरोध करते रहते हैं इन सबके बीच हर वर्ष ग्रीष्म कल में समर स्पेशल ट्रेनों के अलावा दीपावली से पूर्व चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन भी लगातार मिलती रही हैं इन सब के बीच पिछले दो वर्ष में लाल कुआं रेलवे स्टेशन से अनेक लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन कर गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तथा कर्नाटक तक की ट्रेनों का संचालन यहां से प्रारंभ किया गया जिसमें कई एक्सप्रेस ट्रेन ऐसी भी रही जो ट्रैफिक हिसाब से काफी सफल साबित हुई इन सब के बीच लगातार यात्रियों की मांग गुजरात,असम,तथा दक्षिण भारत के लिए एक्सप्रेस ट्रेन के संचालक को लेकर इज्जतनगर मंडल से लगातार अनुरोध किया जाता रहा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने भी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन सेवा प्रारंभ करने के लिए बड़ा प्रयास किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सांसद अजय भट्ट के लगातार प्रयास के बाद एक बार फिर कुमाऊं मंडल को पांच और एक्सप्रेस ट्रेन मिलने की संभावना है जिसके लिए रेलवे ने अपना प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले समय में गुजरात के लिए एक और ट्रेन लालकुआं से प्रारंभ हो सकती है रेलवे ने काठगोदाम से सूबेदारगंज (इलाहाबाद) लालकुआं से ओखा तक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा लालकुआं से कामाख्या तथा एक अन्य और साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन लालकुआं से बांद्रा के बीच चलाने की तैयारी रेल प्रशासन कर रहा है जबकि एक और ट्रेन रामनगर-उदयपुर सिटी के लिए भी दो दिन के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी रेलवे ने बोर्ड को भेजा है जहां से अनुमति मिलने के बाद इन रेल सेवाओं से पर्यटकों और आम नागरिकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी ।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago