X

शिक्षा नीति को लेकर प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की हुई समीक्षा बैठक

नैनीताल के हल्द्वानी में शनिवार को नई शिक्षा नीति को लेकर प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नई शिक्षा नीति के तहत पिछले एक साल के अंदर की गई गतिविधियों पर चर्चा की गई।

साथ ही भविष्य में रोज़गारपरक शिक्षा को लागू करने पर सहमति जताई गई ताकि युवाओं को शिक्षा के साथ सीधे तौर पर रोज़गार से जोड़ा जा सके। इसके लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में रोजगार पाठ्यक्रम चलाने पर सहमति बनी और नए विषयों को चिह्नित किया गया।

प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चेयरपर्सन और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ के एन जोशी ने बताया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में पिछले एक साल में नई शिक्षा नीति पर बहुत अच्छा कार्य हुआ है।

This post was published on 07/05/2023 5:08 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post