• Sun. Mar 29th, 2026

    Uttarakhand News: रुपये पूरे देने के बावजूद कम स्मैक देने से खफा युवक ने दोस्त को मार डाला

    यूएस नगर/जसपुर। दो महीने पूर्व रुपये पूरे देने के बावजूद कम स्मैक देने से खफा युवक ने पड़ोसी दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। मृतक छह महीने पहले ही सऊदी अरब से लौटा था और परिवार का इकलौता था। सूतमिल चौकी प्रभारी धीरज टम्टा को मंडुवाखेड़ा के सोहन पाल ने बताया कि हाईवे से 100 मीटर अंदर रामपाल के गेहूं के खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। उसके सीने और पीठ पर गहरे घाव मिले। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पहचान मोहल्ला नईबस्ती निवासी 24 वर्षीय अरमान अली पुत्र शफीक अहमद के रूप में हुई। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि ईद पर अरमान का पड़ोसी दोस्त 23 वर्षीय समीर पुत्र मोहम्मद नासिर उसे घर से बुलाकर हाइवे किनारे प्लाट में ले गया। पहले दोनों ने स्मैक पी। उसके बाद समीर ने पीछे से उस पर छुरी से कई वार करके काशीपुर भाग गया। पुलिस ने अरमान की मां शकीला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल छुरी बरामद कर आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *