Uttarakhand news: हफ्तेभर से गायब युवक का शव जंगल किनारे बरामद
रुद्रपुर उधम सिंह नगर / बीते दिनों लापता युवक का शव पंतनगर थाना पुलिस ने नगला बाईपास सड़क किनारे जंगल से बरामद किया है।
मृतक एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद में तैनात था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जल्द मामले की जांच में जुटी, वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
ज्ञात हो कि, 28 नवंबर से गायब चल रहे युवक नरेंद्र खाती का शव नगला बाईपास टोल प्लाजा के जंगल किनारे से बरामद किया गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम एविडेंस कलेक्ट में जुटी हुई है, पंतनगर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। दरअसल लालकुआं कोतवाली क्षेत्र तिवारी नगर बिंदुखत्ता नरेंद्र खाती सिडकुल स्थित एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात था।
28 नवंबर की सुबह वह ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा, परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया, जिसके बाद परिजनों ने थाना पंतनगर में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जांच के दौरान युवक ड्यूटी से निकलकर पंतनगर स्थित मस्जिद के पास लगे एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में जाते हुए कैद हुआ था, लेकिन नगला बाईपास में लगे सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई नहीं दिया।
थाना पुलिस ने कई बार जंगल और सड़क किनारे कॉम्बिंग कर युवक की तलाश की, साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें से एक संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने राज खोल दिए, आरोपी की निशानदेही पर नगला बाईपास से कुछ दूरी पर जंगल किनारे पुलिस ने नरेंद्र खाती का शव बरामद किया है, पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......