• Thu. Feb 12th, 2026

पिकप से ग्यारह लाख से अधिक कीमत की 155 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, अभियुक्त फरार

एसओजी/एएनटीएफ व लमगड़ा पुलिस के ज्वाईंट आँपरेशन से अवैध शराब का जखीरा पकड़ने में सफलता पाई, एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही


   

  सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में आज रविवार की प्रातः जनपद की एसओजी/एएनटीएफ व लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लमगड़ा, मोरनौला क्षेत्र में चैंकिग के दौरान शहरफाटक की तरफ से आ रही एक पिकप को रोकने का प्रयास किया गया तो पिकप चालक तेजी से वाहन को धौलकड़िया की ओर ले गया, पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा किया गया तो चालक कुछ दूरी पर अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया, पुलिस टीम द्वारा चालक की खोजबीन की गयी लेकिन पकड़ में नही आया। वाहन संख्या- यू0के0- 04 सी0ए0 9034 पिकप की तलाशी लेने पर पिकप से कुल 155  पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुयी,जिस पर थाना लमगड़ा में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

  मामले के सम्बन्ध में प्रभारी एसओजी सुनील धानिक ने बताया कि चौकी मोरनौला क्षेत्र में चैकिंग के दौरान शहरफाटक की ओर से आ रहे एक पिकप को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक अपने वाहन को तेजी से आगे की तरफ ले गया, जिसका पीछा किया गया लेकिन चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया था, पिकप की तलाशी लेने पर 155 पेटी अवैध शराब बरामद हुयी, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है, जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाएगा। 

बरामदगी
155 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अलग-अलग ब्राण्ड ( कुल 1,116 बोतल, 288 अध्धे व 2400 पव्वे) जिनकी कीमत 11,03,880/-(ग्यारह लाख, तीन हजार, आठ सौ अस्सी रुपये आँकी गयी हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *