• Thu. Mar 19th, 2026

    आदमखोर गुलदार को मारने करने का आदेश

    जनपद टिहरी में बीती रविवार की शाम को हिंदाव पट्टी के पुर्वाल गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे को गुलदार ने मार दिया था, जिसके बाद से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश जारी कर गांव में दो शिकारी तैनात कर दिए हैं। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आठ ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे भी लगाए गए हैं।आप शायद यें पसंद करेंरविवार शाम पांच बजे लगभग पुर्वाल गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्ष के मासूम राज को गुलदार उठाकर ले गया था। खोजबीन के बाद राज का शव घर से सौ मीटर दूर झड़ियों में मिला था।डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि सोमवार को गुलदार को मारने के आदेश मिल चुके हैं, जिसके बाद शिकार जॉय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को गांव में तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को फिलहाल दो लाख का चेक दे दिए गया है। मुआवजे की शेष राशि भी शीघ्र दे दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने की अपील की है।मासूम राज की मौत के बाद से उसकी मां कुसुम लता (मंजू) और नानी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुसुम 22 सितंबर को ही कुछ दिन के लिए मायके गई हुई है। वह बार-बार अपने बेटे को याद कर करके रो रही है। कुसुम ने रोते हुए कहा रही कि राज उसका अकेला सहारा था। आर्थिक तंगी के बीच उसने अपने बेटे का किसी तरह पालन पोषण कर उसे तीन साल का किया था।

    बुधवार को प्रदेश का मौसम का हाल

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि बुधवार को पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोडा और चंपावत जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश/तूफान आने की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *