Uttarakhand Nikay Chunav: मतदान दिवस पर शासन की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित
Uttarakhand Nikay Chunav: मतदान दिवस पर शासन की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर उत्तराखण्ड शासन की ओर से 23 जनवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, राज्य में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। जिन निकायों में मतदान होगा, उनके अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अर्द्ध निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों, मजदूरों के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार व उपकोषागार भी बंद रहेंगे।
हल्द्वानी: सभी निजी स्कूलों में आज रहेगी छुट्टी निकाय चुनाव के दृष्टिगत हल्द्वानी के सभी निजी स्कूलों में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। जिसका आदेश जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा 23 जनवरी को मतदान होना है, इसके चलते भी शहर के स्कूल बंद रहेंगे।…
Uttarakhand nikay chunav: प्रदेश में आज शाम थम जाएगी चुनाव प्रचार की रस्मे प्रदेश के 100 नगर निकायों में चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम पांच बजे थम जाएगा। 11 नगर निगमों में मेयर के 72 प्रत्याशी, नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशियों के भाग्य…
Nikay Chunav Almora: 59 पोलिंग पार्टियां कल मतदान को अपने बूथों के लिए हुई रवाना अल्मोड़ा में निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए 22 जनवरी को सभी 59 पोलिंग पार्टियों को राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा परिसर, तहसील कार्यालय रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया तथा भिकियासैंण से रवाना किया गया। जिला निर्वाचन…