• Fri. Mar 27th, 2026

    नाबालिग के बाल विवाह मामले में माता-पिता, दूल्हा और उसकी मां को गिरफ्तार

    कोटद्वार: कोटद्वार में एक नाबालिग के बाल विवाह और कथित अपहरण के मामले में न्यायालय के आदेश पर किशोरी के माता-पिता, दूल्हा और उसकी मां को गिरफ्तार कर पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

    यह घटना तब सामने आई जब बीती 4 जुलाई को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि बिजनौर के रायपुर सादात निवासी आकाश और उसकी मां नीतू उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए और उसका जबरन बाल विवाह करवा दिया!

    कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी ने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।पुलिस जांच से पता चला कि किशोरी और आकाश के बीच प्रेम प्रसंग था। तीन महीने पहले 8 अप्रैल को किशोरी घर छोड़कर आकाश के साथ चली गई थी। अगले दिन, आकाश की मां नीतू किशोरी को कोटद्वार कोतवाली लाई थीं, जहां किशोरी ने किसी भी जबरदस्ती या दुष्कर्म से इनकार किया था। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया था।चौंकाने वाली बात यह है कि इसके बाद, किशोरी के माता-पिता ने आपसी सहमति से अपनी नाबालिग बेटी का विवाह आकाश से करवा दिया। न्यायालय के आदेश पर आकाश, उसकी मां नीतू, और नाबालिग के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *