आज बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायक को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का कहना है कि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है विधान सभा अध्यक्ष खंडूरी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में एक और महिला का प्रतिनिधित्व बढ़ा है जो खुशी की बात है उन्होंने कहा कि पार्वती दास बागेश्वर विधानसभा से विधायक चुनी गई है अब उनका दायित्व बनता है कि वह विधानसभा क्षेत्र में बेहतर तरीके से काम करें, उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जनता ने उन्हें एक उम्मीद के साथ अपना प्रतिनिधि बनाया है ऐसे में उन्हें उम्मीद है की पार्वती दास अपनी विधानसभा क्षेत्र के लिए बेहतर काम करेंगी।

उत्तराखंड के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा महिला विधायकों का प्रतिनिधित्व पांचवें विधानसभा में नजर आएगा। पार्वती दास समेत 9 महिला विधायक इस बार विधानसभा पहुंची है। जो कि नया रिकॉर्ड बन गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व. चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी।
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से विजय हुई थीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा था।
