• Tue. Mar 10th, 2026

    Uttarakhand: 2000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए पटवारी

    देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है विजिलेंस की टीम ने पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को रू0 2000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है ।सोमवार को शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके चचेरे भाईयों द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया गया था, जो ऑनलाईन चैक करने पर निरस्त होना पाया गया। इस सम्बन्ध में पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी से फोन से सम्पर्क करने पर, उक्त पटवारी द्वारा उन्हें फोटो आईडी व 2000/-रूपये लेकर दिनांक 26.05.2025 को तहसील कार्यालय बुलाया है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहींदेना चाहता था, अपितु आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सोमवार (आज) पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को तहसील कालसी के प्राईवेट कमरे से दो हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा करी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *