उत्तराखंड की प्रतिभा ने 55 एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य

उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतिभा थपलियाल ने नेेपाल में आयोजित 55 एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। इस चैंपियनशिप में 22 देशों को बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें प्रतिभा थपलियाल तीसरे स्थान पर रही हैं।

बता दें कि प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर के बीच हुआ था। ये पहला मौका नहीं है, जब प्रतिभा थपलियाल ने देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रौशन किया है। इससे पहले प्रतिभा थपलियाल ने भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त IBBF द्वारा रतलाम में 13वीं जूनियर मिस्टर इंडिया और सीनियर महिला बॉडीबिल्डिंग, नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 

गौरतलब हो कि प्रतिभा थपलियाल उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर में स्थित आमड़ी गांव की रहने वाली है। लेकिन वह लंबे समय से देहरादून में आनंद विहार, धर्मपुर में रह रही है। प्रतिभा दो बच्चों की मां है। प्रतिभा के दो बेटे हैं।

प्रतिभा बताती हैं कि इस क्षेत्र में जाने का फैसला आसान नहीं था। ससुराल से लेकर मायके तक परिवार ने उन्हें पूरा सहयोग किया, लेकिन आस-पड़ोस की महिलाएं तरह-तरह की बातें करती थीं। लेकिन जब प्रतिभा ने नेशनल सीनियर वूमेन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता तो वह समाज की हर एक बेटी, बहू के लिए मिसाल बन गई है। प्रतिभा थपलियाल इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की क‌ई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर समूचे प्रदेश को गौरवान्वित कर चुकी हैं। वहीं अब प्रतिभा थपलियाल द्वारा नेपाल में पदक जीतने की खबर के सामने आने के बाद से जहां उनके परिवार सहित समूचे क्षेत्र में भी खुशी का माहौल हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

2 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

11 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago