• Tue. Apr 21st, 2026

    बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

    Latest news webfastnews

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने धाम में पूजा-अचर्ना कर दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए भगवान बदरीनाथ से प्रार्थना की।

    वहीं आज मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून स्थित राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौर पर हैं। वे कल उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

    वह आज श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने वाली हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण पर कल मंगलवार को देहरादून पहुंची। राष्ट्रपति ने राजभवन में राज्य के पीवीटीजी के सदस्यों से संवाद किया।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल देर शाम देहरादून स्थित राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों से संवाद किया और उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पंतनगर में स्थित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। कहा- देश में कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *