सोशल साइड्स और मीडिया में बयान देने पर लगी रोक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, शिक्षा महानिदेशक ने ज़ारी किया आदेश

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग व इससे जुड़े लोगों के लिए अहम खबर सामने आई हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के द्वारा शिक्षा विभाग में शिक्षकों, शिक्षक नेताओं और अधिकारियों को लेकर बयान देने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

शिक्षा महानिदेशक के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत अधिकारी, शिक्षक कार्मिकों के साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सोशल साइट्स वह दैनिक समाचार पत्रों में कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करते हुए विभाग के विरुद्ध बयानबाजी कर रहे हैं। जिससे विभाग की छवि धूमिल होती है। उक्त प्रवृत्ति को रोकने के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से विद्यालय शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत अधिकारी शिक्षक कार्मिक के साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को सोशल साइट्स व दैनिक समाचार पत्र में बयान देने पर रोक लगाई जाती है।

यदि किसी विभागीय अधिकारी शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि को अपनी बात रखनी है, तो वह सक्षम स्तर पर विभागीय अधिकारी को अपनी बात रखेंगे। विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से दैनिक समाचार पत्रों में महानिदेशक व निदेशक स्तर के अधिकारी ही अपना वक्तव्य देंगे यदि किसी अन्य अधिकारी कार्मिक शिक्षक तथा संगठन के प्रतिनिधि द्वारा विभाग के विरुद्ध बयान दिया तो संबंधित के विरुद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

29 minutes ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

24 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago