Uttarakhand राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 2026 की घोषणा

निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा जारी आदेशों के क्रम में शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु प्रदेश के सभी राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

 

 

 

 

 

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 2026 तथा कक्षा 7, 8, 9 एवं 11 में पार्श्व प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा किया जाएगा।इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून के पत्रांक

सेवा-2/3 (घ)/19 (01)/20171/रा० गां० न०वि० (प्र०प०)/2025-26 दिनांक 28 अगस्त 2025

तथा

सेवा-2/3 (घ)/27 (01)/3258-61/रा०गां०न०वि०/2025-26 दिनांक 25 अगस्त 2025

के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

 

 

 

राज्य के सभी जनपदों के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र प्रदेश के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों, खण्ड/उप शिक्षा अधिकारी कार्यालयों, राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों एवं उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) की वेबसाइट

👉 www.ubse.uk.gov.in के DEPARTMENTAL EXAM आइकन पर उपलब्ध हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ —

 

आवेदन पत्र विद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि: 13 दिसम्बर 2025 (शनिवार)

 

विद्यालयों से आवेदन पत्र उपखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि: 20 दिसम्बर 2025 (शनिवार)

 

यह भी पढ़ें 👉 एलबीएस छात्र गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, दोनों ग्रुपों के दो-दो छात्र गंभीर, पुलिस ने की जांच शुरू

प्रवेश/पार्श्व प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि: 15 मार्च 2026 (रविवार)

 

परीक्षा से संबंधित पात्रता की शर्तें, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी उक्त वेबसाइट और संबंधित कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago