• Sun. Mar 29th, 2026

    13 दिन से लापता लड़की का जला हुआ शव हाईवे से सटे जंगल में मिला, प्रेमी गिरफ्तार

    uttarakhand- ऋषिकेश: 2 दिन पूर्व पुलिस और SDRF ने ढालवाला, ऋषिकेश निवासी विनीता का अधजला शव बरामद किया था । युवती देहरादून-ऋषिकेश मार्ग के किनारे वन चौकी के पास से चार दिसंबर से लापता थी ।

    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नटराज चौक से करीब एक किमी आगे देहरादून रोड पर हाईवे से लगे जंगल में 200 मीटर अंदर अधजला शव मिला। उसकी शिनाख्त के बाद उसके प्रेमी मानीवाला निवासी अर्जुन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    करीब 13 दिनों से घर से लापता चल रही युवती का जंगल में जला हुआ शव मिलने के बाद अब पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। ढालवाला निवासी विनीता भंडारी उम्र 21 वर्ष चार दिसंबर से लापता थी।

    वही पिता ने थाना मुनि की रेती में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान विनीता चार दिसंबर को 11 बजकर आठ मिनट पर नटराज चौक के पास अकेले देहरादून की ओर जाती देखी गई थी। उसके हाथ में थैला भी था। उसके बाद करीब 11 बजकर 32 मिनट पर विनीता का मोबाइल बंद हो गया था। अंतिम लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस विनीता को इसी क्षेत्र में ढूंढ रही थी।

    फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *