देवर भाभी ने नदी में लगाई छलांग, तलाश ज़ारी
एक युवक ने 72 सीढ़ी घाट के पास से गंगा में छलांग लगा दी। युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दो दिन पहले युवक की भाभी ने भी इसी घाट के पास से गंगा में छलांग लगाई थी।पुलिस गंगा में दोनों की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक और उसकी भाभी ने गंगा में छलांग क्यों लगाई। इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे एक युवक 72 सीढ़ी घाट के पास पहुंचा और टहलने लगा। उसके कुछ देर बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घाट पर युवक की जैकेट, जूते, टोपी और मोबाइल फोन मिला। जिससे युवक की पहचान राजन निवासी आमबाग, ऋषिकेश के रूप में हुई।प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि 18 फरवरी को एक महिला ने भी 72 सीढ़ी घाट के पास से गंगा में छलांग लगा दी थी। उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में महिला की पहचान 36 वर्षीय सोनी निवासी आमबाग के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि गंगा में कूदने वाले देवर और भाभी हैं। दोनों की गंगा में तलाश की जा रही है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....