• Thu. Feb 12th, 2026

Murder case..पैसों के लालच में आकर अपने ही दोस्त की कर डाली हत्या, इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड murder case….. यहाँ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है जहाँ पैसे के लालच में दोस्त ने दोस्त का कत्ल कर दिया। बीते दिन रुद्रपुर स्थित बागवाला गांव के समीप जंगल में नाबालिक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जहां अरुण वर्मा बिलासपुर क्षेत्र सुभाष नगर निवासी के परिजनों द्वारा रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका बच्चा अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था और रात हो जाने के बाद भी घर नहीं लौटा, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल युवक की छानबीन में जुट गई।

murder case

छानबीन के उपरांत बागवाला गांव के पास युवक की लाश मिली जिसके पास से खून से सना हुआ टूटा हुआ बेसबॉल का डंडा भी मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने तत्काल ही आरोपी की धड़पकड़ को लेकर टीमों का गठन किया जिसके बाद पुलिस टीमों ने जांच में सीसीटीवी कैमरों की मदद के जरिए हत्यारे तक पहुंच गयी।

घटनाक्रम का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि मृतक की हत्या Murder करने वाला उसी का दोस्त था जहां पुलिस ने हत्यारोपी शक्ति पुत्र विजय कुमार निवासी कीरतपुर को प्रीत विहार के पास रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। मृतक का सिम आरोपी ने फेंक दिया था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अरुण( मृतक) से पैसों के लालच में आकर और बदले की नियत से उसने अरुण पर बेस बॉल के डंडे हमला हत्या Murder कर दिया।

जिससे अरुण जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। और चिल्लाने लगा तो उसने बेसबॉल के डंडे से बीस-पच्चीस वार फिर किये।

जिससे अरुण की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।जिसके बाद अभियुक्त मौके से मोबाइल निकालकर और मृतक की बाइक को लेकर फरार हो गया था।

हत्या के एक दिन के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *