• Sun. Mar 29th, 2026

    Uttarakhand silver anniversary: अल्मोड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Byswati tewari

    Nov 10, 2025

    Uttarakhand silver anniversary: उत्तराखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    उत्तराखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से बहुउद्देशीय शिविर में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप का स्टॉल लगाया गया तथा बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित मतदाताओं को विभिन्न प्रकार के फॉर्म की जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित जनसमूह को मतदान की महत्ता को समझते हुए मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

    https://youtu.be/AdzHADSfn-4?feature=शेयर्ड

    https://youtu.be/AdzHADSfn-4?feature=shared

     

    मतदाता शपथ में हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया गया। शपथ में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा श्री अंशुल सिंह द्वारा किया गया इसके अतिरिक्त क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया था क्रॉस कंट्री दौड़ के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ मतदाता शपथ का भी आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से किया गया। मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है कि आने वाले सभी निर्वाचन में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष से पूर्ण हो चुकी है या होने वाली है वह भी आप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करें।

    विनोद राठौड़ जिला समन्वयक स्वीप अल्मोड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *