• Wed. Mar 11th, 2026

    Uttarakhand: Smart Bijli Meter लगाने गई टीम को बनाया बंधक

    Smart Bijli Meter को लेकर उत्‍तराखंड में नया बखेड़ा, मीटर लगाने गई टीम को बनाया बंधक; पुलिस के हाथ-पैर फूलेSmart Bijli Meter उत्तराखंड के कोटद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बवाल मच गया है। मीटर लगाने गई टीम को लोगों ने बंधक बना लिया। काफी प्रयासों के बाद भी जब लोगों ने कर्मियों को नहीं छोड़ा तो अभियंता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मियों को छुड़ाया। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और महिला पार्षद के पति को गिरफ्तार किया गया है।कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मोहल्ला आमपड़ाव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने बंधक बनाए कर्मियों को छुड़वाया। मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही महिला पार्षद के पति आशाराम को गिरफ्तार किया है।कोटद्वार क्षेत्र में ऊर्जा निगम की ओर से इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जोरों पर है। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य एक निजी कंपनी के कर्मी कर रहे हैं। इसी क्रम में यह कर्मी रविवार को मोहल्ला आमपड़ाव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे, जहां लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। साथ ही कंपनी के कर्मियों शुभम गौड़, वसीम, मो.सुहैल, अनिरुद्ध कुमार से गालीगलौज करते हुए उन्हें बंधक बना दिया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *