उत्तराखंड : महाकुंभ स्नान के लिए मची भगदड़ लगभग 20 लोगो कि मौत कई घायल

मंगलवार-बुधवार की रात प्रयागराज के संगम तट पर करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। कुछ समाचार पोर्टलों में 20 से ज्यादा लोगों की हादसे में अब तक मौत होने की खबर है। कई श्रद्धालु घायल भी बताए जा रहे हैं। हलाकि यूपी सरकार ने इसकी कोई पुष्टि नहीं कि हीं सूत्रों के मुताबिक- पहले 14 शव मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए। बाद में एंबुलेंस से कुछ और शवों को लाया गया था।प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर हादसे के बाद अभी तक बाद भी कोई जानकारी नहीं दी है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक …..

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सावधानी से स्नान की अपील की उन्होंने कहा-गंगा हर जगह पवित्र है, वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लगाया  आरोप….

उधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार की बदइंतजामी और वीआईपी कल्चर के कारण भगदड़ मची है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- महाकुंभ को सेना के हवाले कर देना  चाहिए।अमृत स्नान के कारण संगम पर पहुंचने वाली करोड़ों की भीड़ इकट्ठा होती चली गई। जिससे बैरिकेड्स में फंसकर कुछ लोग भगदड़ की अफवाह मच गई।

संगम नोज पर एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग-अलग नहीं थे। लोग जिस रास्ते से आ रहे थे, उसी रास्ते से वापस जा रहे थे। ऐसे में जब भगदड़ मची तो लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। वे एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए।

हादसे के बाद घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाने को 70 से ज्यादा एम्बुलेंस संगम तट पर पहुंचीं गयी । हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाला । संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। वहां प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। आज 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।मौनी अमावस्या महाकुंभ में आज स्नान है, करीब 9 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा बल और  जवान तैनात

उत्तराखंड: महाकुंभस्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभस्नान Mahakumbh के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। महाकुंभ में शामिल होने वाले उत्तराखंडवासियों को किसी भी प्रकार की सहायता या आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए हैं। प्रदेश के श्रद्धालु 1070, 8218867005, 90584 41404 पर कॉल कर किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का यह कदम महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।मंगलवार-बुधवार की रात प्रयागराज के संगम तट पर करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। 20 से ज्यादा लोगों की हादसे में अब तक मौत होने की खबर है।कई श्रद्धालु घायल हैं। सूत्रों के मुताबिक- पहले 14 शव मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए। बाद में एंबुलेंस से कुछ और शवों को लाया गया था।प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर हादसे के बाद अभी तक बाद भी कोई जानकारी नहीं दी है।

महाकुंभस्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago