• Mon. Mar 30th, 2026

    पौड़ी के गांव में रहस्यमयी जीव की सुगबुगाहट, ग्रामीणों में दहशत

    पौड़ी के पाबो ब्लॉक के चौपडियूं गांव में एक अज्ञात और रहस्यमयी जीव दिखाई देने से ग्रामीणों में डर और चिंता फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार यह जीव आकार में घोड़े जैसा है, लेकिन इसकी चाल और आवाज किसी सामान्य जानवर से बिलकुल अलग है।

    घटना उस समय हुई जब गांव की एक महिला गुड्डी देवी खेतों में घास काटने गई थीं। उन्होंने बताया कि अचानक उनके सामने एक अजीब जीव आ गया, जिसे देखकर वह घबरा गई। उनके शोर मचाते ही वह जीव जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से यह अज्ञात जीव रात के समय गांव और आसपास के जंगलों में देखा जा रहा है।

     

    इस घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। जनकल्याण सामाजिक समिति ने वन विभाग से तुरंत जांच करने की मांग की है। समिति के सचिव संजय नौटियाल ने कहा कि विभाग को टीम भेजकर इस रहस्यमयी जीव की पहचान करनी चाहिए, और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

     

    वन विभाग ने का कहना है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है। स्थानीय लोग इस रहस्यमयी जीव को लेकर अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं। कुछ इसे दुर्लभ वन्यजीव मान रहे हैं, तो कुछ इसे भ्रम या अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं। वन विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट आने तक गांव में भय और रहस्य का माहौल बना हुआ है।

     

     

    केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी, BKTC अध्यक्ष पर लगाया परंपराएं तोड़ने का आरोप

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *