स्कूलों से बिना अनुमति लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षक होंगे बर्खास्त- शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने स्कूलों से बिना अनुमति लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित कैंप कार्यालय में विभागीय समीक्षा के दौरान शिक्षा मंत्री ने यह निर्देश दिए।इसके साथ ही बीआरपी-सीआरपी और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर तैनाती में देरी पर मंत्री ने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू करने को कहा।शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ शिक्षक नियमों को ताक पर रखते हुए स्कूलों से गायब हैं। ऐसे सभी शिक्षकों को चिह्नित करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। हाईस्कूल और इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री ने परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए।रिक्त पदों पर नियुक्तियों की समीक्षा के दौरान शिक्षा मंत्री ने बीआरपी-सीआरपी के 955 और चतुर्थ श्रेणी के 2500 पदों पर नियुक्ति की रिपोर्ट भी ली। नियुक्ति में हो रही देरी पर अफसरों पर बिफरते हुए डॉ. रावत ने कहा कि सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति न होने का खामियाजा शिक्षा व्यवस्था को उठाना पड़ रहा है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

6 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

6 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

19 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

22 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

2 days ago