Uttarakhand: खाई में कार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत Uttarakhand: Two brothers died due to car collapsed in the ditch
टिहरी। उत्तराखण्ड में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। टिहरी के घनसाली भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति घायल हो गया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि पुर्वांल गांव मोटरमार्ग पर यह कार जा रही थीं, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घायलों को 108 के माध्यम से प्राथमिक अस्पताल पिलखी ले जाया गया। रास्ते में दो की मौत हो गई। पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया कि एक घायल का उपचार किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। दोनों मृतक सगे भाई हैं। रमेश अंथवाल शिक्षक थे और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट थे।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...