• Mon. Mar 30th, 2026

    Uttarakhand एक जनवरी से इन विभागों में लागू होंगे दो बड़े बदलाव

    NewsNews uttarakhand

    Uttarakhand एक जनवरी से इन विभागों में लागू होंगे दो बड़े बदलाव

    देहरादून। प्रदेश के दो बड़े स्वास्थ्य विभाग और यूपीसीएल में नए साल से दो बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। दोनों के स्तर से इसकी तैयारी तेज हो गई है। इन बदलावों को लागू करने का बड़े स्तर पर असर नजर आएगा। ब्यूरो

     

    अस्पतालों में आधार बेस्ड बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी

     

    प्रदेश के सभी अस्पतालों में अब चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग व अन्य पूरे स्टाफ को एक जनवरी से आधार बेस्ड बायोमीट्रिक हाजिरी एक जनवरी से लागू होगी। इसके साथ ही अस्पतालों में पूरे स्टाफ की उपस्थिति समयबद्ध हो जाएगी। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा से एक जनवरी से लागू होने वाली बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली को लेकर विभागीय स्तर की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर किसी जगह बायोमेट्रिक मशीन में कोई दिक्कत है तो उसे पहले ही दूर करा लें। अपने जिले के सीएमओ से बात करके इसका निस्तारण कर लें। एक जनवरी से हर हाल में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस समय भी न्यूनतम करने के निर्देश दिए।

    यूपीसीएल कर्मचारियों को ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी

     

    यूपीसीएल एक जनवरी से ऑनलाइन लीव मॉड्यूल लागू करने जा रहा है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि पहले चरण में सभी समूह-क, समूह-ख और समूह-ग के अंतर्गत अवर अभियंता, लेखाकार, सहायक लेखाकार, तकनीकी सहायक एवं सहायक लेखाकार पदधारक कार्मिकों के लिए यह मॉड्यूल लागू किया जा रहा है। इन सभी को अपनी सीएल, आरएल, एमएल, सीसीएल और निर्बंधित अवकाश का आवेदन केवल ऑनलाइन करना होगा। इनका ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा। बाकी के अवकाश पूर्व की भांति व्यवस्था से ही मिलेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को यूजर आईडी व पासवर्ड मिलेगा। वहीं, इन सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को यूजर आईडी व पासवर्ड मिलेगा। वहीं, इन सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को किसी भी तरह की चल, अचल संपत्ति खरीदने के लिए भी इसी ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से एनओसी मिलेगी। इनका कोई ऑफलाइन आवेदन स्वीकार न होगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *