Uttarakhand: प्रदेश में दो महिलाएं कोरोना पॉसिटिव
उत्तराखंड। बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड आईं दो महिलाओं में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से एक ऋषिकेश एम्स की डॉक्टर है, जबकि दूसरी ऋषिकेश में धार्मिक प्रवचन सुनने आई महिला है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें दोनों संक्रमित निकलीं। उन्होंने बताया कि गुजरात से आई महिला पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित है और उनको एम्स में भर्ती कराया गया है। जबकि एम्स की डॉक्टर का स्वास्थ्य ठीक है और वे घर पर ही इलाज करा रही हैं। स्वास्थ्यमहानिदेशक ने बताया कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बाहरी राज्यों से आए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...