• Sun. Mar 29th, 2026

    Uttarakhand अविवाहित लोकगायिका देवी ने बच्चे को दिया जन्म

    Uttarakhand अविवाहित लोकगायिका देवी ने बच्चे को दिया जन्म

    ऋषिकेश। बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका देवी ने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करते हुए एक साहसिक निर्णय लिया है। उन्होंने अविवाहित रहते हुए चिकित्सकीय पद्धति से मां बनने का विकल्प चुना और सितंबर में ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑपरेशन के जरिए एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। फिलहाल मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
    देवी ने प्रसव के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया की खुशी मिल गई हो।” उन्होंने बताया कि मां बनने का अनुभव जीवन का सबसे बड़ा सुख है।

    देवी के पिता प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने जर्मनी में चिकित्सकीय देखरेख में गर्भधारण किया था और परिवार इस निर्णय से पहले से ही पूरी तरह अवगत था। करीब सात साल पहले भी देवी ने कृत्रिम गर्भधारण का प्रयास किया था, जो सफल नहीं हो पाया था। इस बार उनका सपना पूरा हुआ है।
    देवी की बहन नीति कुमार ने सोशल मीडिया पर नवजात की पहली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बहुत खुश हूं कि आज मैं मौसी बन गई।” तस्वीर सामने आते ही प्रशंसकों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *