• Thu. Mar 26th, 2026

    11 नवंबर से उपनल कर्मचारियों का होगा आंदोलन

    उपनल कर्मचारियों ने कल 11 नवंबर को सचिवालय कूच का एलान किया है। कर्मचारियों का कहना है, यदि उनकी मांगों पर अमल न हुआ तो इसी दिन से संगठन से जुड़े 22 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।वहीं राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और हाईड्रो इलेक्ट्रिक इंपलाइज यूनियन ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के मुताबिक हाईकोर्ट ने 2018 में उपनल कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने और नियमितीकरण के लिए नियमावलीबनाने का फैसला सुनाया था, लेकिन सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट सरकार की एसएलपी खारिज कर चुका है। सरकार फिर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल करने की तैयारी में है। जिससे उपनल कर्मचारी नाराज है। उधर विधायक ममता राकेश ने भी कर्मियों का समर्थन किया है।

    -••••••••••••••••••••••••••••••

    °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

    तिहरे हत्याकांड से मची सनसनी

    बिजनौर। यहाँ तिहरे हत्याकांड से पूरा जिला दहल उठा। अज्ञात हत्यारों ने पति-पत्नी व उनके युवा पुत्र की बेरहमी पेचकस से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। इस तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

    जानकारी के अनुसार आज सुबह खलीफा कालोनी में एक घर में तीन शव मिले। शव भूरा, उसकी पत्नी उबैदा तथा बेटे याकूब के हैं। शवों को देखकर लग रहा था कि बड़ी बेरहमी से उन्हें पेचकस जैसी किसी नुकीली चीज से गोदकर मारा गया। घटनास्थल पर खून ही खून बिखरा था। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच तीन हत्याओं की सूचना पाते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची है जो घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है।

    मौके पर एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव बाजपेई और कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस आसपास के लोगों तथा परिजनों से पूछताछ कर रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *