Uttarakhand यहाँ रहस्यमयी हालातों में भाई-बहन की मौत: कार में महिला का कंकाल, खाई में मिला भाई का शव

ज्योतिर्मठ। जोशीमठ में एक रहस्यमयी मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। छह अप्रैल को भविष्य बदरी मार्ग पर एक जली हुई कार में एक महिला का कंकाल मिलने के बाद अब उसका लापता भाई भी मृत मिला है। पुलिस को उसका शव एक गहरी खाई में बरामद हुआ। मृतकों की पहचान भाई-बहन श्वेता सेनापति और सुनील सेनापति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा के रायगढ़ जिले के निवासी थे और पिछले तीन महीनों से जोशीमठ के ढाक क्षेत्र में एक होमस्टे में ठहरे हुए थे।

चमोली के एसपी सर्वेश पंवार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी का प्रतीत होता है, लेकिन घटनास्थल और परिस्थितियों को देखते हुए कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों को पांच अप्रैल की शाम भविष्य बदरी क्षेत्र में देखा गया था। अगले दिन श्वेता की जली हुई कार में एक महिला का कंकाल मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद से ही सुनील की तलाश की जा रही थी और गुरुवार को उसका शव एक गहरी खाई में पाया गया।पुलिस जांच में यह सामने आया कि दोनों भाई-बहन का जीवन पिछले कुछ वर्षों से लगातार संघर्षपूर्ण था। 15-16 वर्ष पहले ये दोनों अपने परिवार के साथ विशाखापट्टनम चले गए थे, जहां उन्होंने व्यवसाय शुरू किया, लेकिन लगातार घाटा हुआ। इसके बाद सुनील ने बेंगलुरु में कैब चलानी शुरू की। इस दौरान माता-पिता और फिर कोरोना काल में छोटे भाई संतोष की मृत्यु के बाद परिवार पूरी तरह आर्थिक संकट में आ गया।कुछ समय पहले ही दोनों हरिद्वार पहुंचे, जहां सुनील सिडकुल में ड्राइवरी का काम करने लगा। आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, दोनों ने जोशीमठ पहुंचने से पहले एक मोबाइल और पांव की पैजेब तक बेच दी थी। इसके अलावा वे कुछ लोगों से उधार लेकर जीवन बिता रहे थे। घटनास्थल से पुलिस को एक जहर की बोतल भी मिली है, जिससे आशंका है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी हो।हालांकि, कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। यदि आत्महत्या ही मकसद था, तो कार में आग क्यों लगाई गई? खुदकुशी कमरे में भी की जा सकती थी, फिर दोनों ने दूरस्थ और पहाड़ी इलाका क्यों चुना? सुनील यदि ड्राइवरी कर रहा था तो वह जीवनयापन क्यों नहीं कर पा रहा था? और अगर वे आर्थिक तंगी में थे, तो तीन महीने तक 10-15 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च कर होमस्टे में कैसे रह रहे थे?इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब आत्महत्या के साथ-साथ किसी गहरी साजिश की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

5 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

11 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

16 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago