Latest news webfastnews
हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित सिविल अस्पताल में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर मारपीट के मामले में लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर आभास सिंह, जो करीब एक माह पहले मसूरी से रुड़की सिविल अस्पताल में स्थानांतरित हुए थे, शनिवार रात इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने उन्हें 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस टीम के मुताबिक, डॉक्टर आभास सिंह ने एक मारपीट में घायल व्यक्ति से लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट तैयार करने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत देहरादून विजिलेंस से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया।
योजना के तहत शिकायतकर्ता को शनिवार देर शाम सिविल अस्पताल बुलाया गया। डॉक्टर आभास को ब्लड बैंक के पास बुलाकर जैसे ही केमिकल लगे हुए 20 हजार रुपये दिए गए, विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसके बाद विजिलेंस टीम डॉक्टर को उनके सरकारी आवास पर ले गई, जहां तलाशी ली गई और घंटों पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर देहरादून ले जाया गया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....