• Tue. Mar 31st, 2026

    29 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगी ‘विशेष लोक अदालत’

    29 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगी ‘विशेष लोक अदालत’

    अदालतों में बढ़ते मुकदमों को देखते हुए दिल्ली उच्च न्यायाल के आदेशानुसार आगामी 29 जुलाई से 3 अगस्त तक देहरादून में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उन विवादों का निपटारा किया जाएगा जो आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपट सकते हैं। जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा है कि लोक अदालत में सुनवाई के लिए 28 जुलाई से पहले पंजीकरण करा लें।

    इस लोक अदालत में निम्नलिखित प्रकरणों का सुलह-समझौता कर निस्तारण किया जाएगा:

    • फौजदारी मामले
    • मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले
    • चेक बाउंस मामले
    • बैंक रिकवरी संबंधी मामले
    • पारिवारिक संबंधों से जुड़े मामले

    •शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी मामले

    • सिविल वाद

    और अन्य कई प्रकृति के मामले

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *