Uttarakhand weather update: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand weather update: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उत्तराखंड में 20 और 21 फरवरी को मौसम बदला नजर आएगा

20 फरवरी को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. अल्मोड़ा में भी दिन भर बादल छाए रहेंगे दोपहर के समय बूदाबादी हो सकती है, अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि राज्य में आगामी दो दिनों 20 फरवरी और 21 फरवरी में मौसम बदला नजर आएगा। 2800 मीटर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में बिजली गरजने के साथ-साथ बारिश होने के आसार हैं. वहीं 21 फरवरी को उत्तराखंड के सीमांत जिलों में हल्की बारिश होगी. हालांकि इस दिन राज्य के ज्यादातर जगहों में मौसम साफ रहेगा. स्थानीय लोगों को भी आस है कि बारिश के चलते फिर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जिससे इन इलाकों में पर्यटकों की चहलकदमी फिर से बढ़ेगी. देहरादून जिले में ओलावृष्टि और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

10 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago