उत्तराखण्ड मौसम अपडेट: आकाशीय बिजली चमकने व बारिश का तीव्र दौर जारी
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने एवं बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं अल्मोड़ा जिले में अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश आकाशीय बिजली चमकने व मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है।
राज्य के हरिद्वार एवं यूएसनगर में कुछ स्थानों, टिहरी एवं पौड़ी जिलों में अनेक जगहों और अन्य जिलों में अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
