Uttarakhand weather update: 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 30 जून 2025 को उत्तराखण्ड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा और तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।01 व 02 जुलाई को पूरे उत्तराखण्ड में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज बारिश के दौर की आशंका है। साथ ही राज्य के सभी जनपदों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। जलभराव, भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों के जलस्तर में तीव्र वृद्धि की संभावना को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने और आमजन को सचेत करने के निर्देश दिए गए हैं।03 जुलाई को बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, राहत टीमें तैनात करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

5 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

10 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

16 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago