• Sun. Feb 15th, 2026

Uttarakhand weather update: अल्मोड़ा समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand weather update: अल्मोड़ा समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 फरवरी को प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

शुक्रवार की सुबह की शुरुआत अच्छी खासी बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग में 6 जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना है। आज देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। फरवरी के जाते हुए महीने में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है।

बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले में अति तीव्र बारिश होने के आसार है, वहीं अल्मोड़ा नैनीतालचम्पावत में दिन भर बारिश रहेगी। 1 मार्च को भी कुछ स्थानों पर बर्फबारी और बरसात देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए 28 फरवरी को आकाशीय बिजली के साथ साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जो किसान अपने खेत में बुवाई तथा अपने खेत में पानी या कीटनाशक छिड़काव रहें उन्हें अभी रोक देना चाहिए। मौसम साफ होने के बाद से अपनी गतिविधियों को दोबारा से शुरू करना चाहिए।गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक शिवानी कोठियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में 28 तारीख को बारिश हो सकती है। इस दिन में उत्तराखंड के कई जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधम सिंह नगर जिले में हल्की और मध्यम बरसात होगी, यहीं स्थिति 1 मार्च को भी कुछ स्थानों पर देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात और बर्फबारी होने हो सकती है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *