• Tue. Mar 31st, 2026

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: और बढ़ेगी ठंड, पहाड़ो में बारिश बर्फबारी की संभावना

    उत्तराखंड में आज से मौसम बदलने को है सोमवार से बरसात और बर्फबारी होगी वहीं इस समय सूखी ठंड ने परेशानी बढ़ाई हुई है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की खबर आई है। इससे पर्वतीय जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। नए साल का स्वागत बर्फबारी के साथ हो सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ ही देहरादून के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 दिसंबर से स्थिति में बदलाव आने की उम्मीद जताई गई है।प्रदेश में क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सर्द हो जाएगा। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होकर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

    वहीं अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 1°c से अधिकतम 14°C तक रह सकता है। दोपहर के समय बारिश होने की संभावना है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *