• Sat. Mar 28th, 2026

    उत्तराखंड में बसंत पंचमी पर 7 जिलों में बर्फबारी हो रही है। इन जिलों में बागेश्वर, पिथौरागढ़ चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण में बर्फबारी के बीच दुल्हा-दुल्हन ने फेरे लिए हैं।वहीं देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, रूद्रप्रयाग , चमोली के कुछ इलाकों में सुबह से ही बारिश और बर्फबारी जारी है। वहीं देहरादून में पिछले 6 घंटे से बूंदाबांदी हो रही है। शहर में सुबह 7 बजे बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है।

     

    देहरादून में आज सुबह बूंदाबांदी हुई। देहरादून का तापमान अचानक से गिर चुका है। आज सुबह का तापमान 6°C दर्ज किया गया है।

     

    इसके साथ ही उत्तराखंड के चारों धाम में भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं रुद्रप्रयाग के चोपता, तुंगनाथ, चिरबटिया समेत अनेक स्थानों पर बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो रही है।

     

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

     

    मौसम में फेरबदल के चलते पर्यटकों, व्यवसायियों मे उत्साह है ही वहीं गेहूं और सरसों की फसल बो चुके किसानों ने भी कुछ हद तक राहत की सांस ली है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *