• Mon. Apr 13th, 2026

    साधारण पृष्ठभूमि की बेटी के विवाह में सहयोग कर योग गुरु आनंद व साधकों ने किया सराहनीय कार्य

    मानवीय करुणा और सेवा का अनुपम उदाहरण

    आज दिनांक 18 मई 2025 को योग गुरु श्री आनंद जी एवं उनके साथ योग साधना कर रहे साधकों ने अपने गांव के एक निर्धन मजदूर गोपाल राम की इकलौती बेटी के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान कर एक सराहनीय कार्य किया। उन्होंने न केवल विवाह की भोजन सामग्री की समुचित व्यवस्था में योगदान दिया, बल्कि श्री गोपाल राम के कंधों से एक बड़ा बोझ भी हल्का कर दिया।योग गुरु आनंद जी व उनके साधक इससे पूर्व भी कई निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करते रहे हैं, जो उनके भीतर निहित सेवा-भावना और सच्चे योग के मार्ग का परिचायक है।श्री गोपाल राम ने इस सहयोग के लिए हृदय से सभी सहयोगकर्ताओं— रोमी ओबेरॉय (नोएडा),मीनाक्षी शर्मा (नीदरलैंड), एवं श्री अमरंजय कुमार (नोएडा)—का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।यह कार्य समाज में निःस्वार्थ सेवा, करुणा और योग की सच्ची भावना का प्रतीक है, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *