• Mon. Mar 30th, 2026

    तांत्रिक की सलाह पर दंपति ने अपनी ही बच्ची की दी बलि

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीमारियों के इलाज के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर दंपति ने अपनी ही बच्ची की बलि दे दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पूछताछ के दौरान दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया

    अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) आदित्य बंसल ने गुरुवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि गोपाल कश्यप और उसकी पत्नी ममता को बुधवार रात भोपा थाना क्षेत्र के बेलदा गांव में अपनी ही बच्ची की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी बच्ची की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।

    बंसल के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ममता काफी समय से बीमार थी और एक तांत्रिक ने सलाह दी थी कि अगर बीमारियों से छुटकारा पाना है तो अपनी ही एक माह की बच्ची की बलि देनी होगी। इस पर दम्पति ने बच्ची की बलि देकर उसका शव जंगल में छुपा दिया था।

    बयान के आधार पर बच्ची के शव की तलाश

    उन्होंने बताया कि पुलिस दम्पति के बयान के आधार पर बच्ची के शव की तलाश कर रही है। इसके साथ ही हरेंद्र नामक उस तांत्रिक को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिसने उन्हें बीमारी के इलाज के लिए बच्ची की हत्या करने की सलाह दी थी। बंसल ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब पड़ोसियों ने बच्ची के लापता होने पर शक जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *