• Tue. Mar 31st, 2026

    Uttarakhand: 15 फ़रवरी को आगनबाड़ी कार्यकत्रियां मांगो को लेकर आयोजित करेंगी रैली

    उत्तराखण्ड/देहरादून 15 फ़रवरी को प्रदेश भर की आगनबाड़ी कार्यकत्रियां एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है यह रैली देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक आयोजित की जाएगी।

    उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने बताया कि प्रदेशभर की आगनवाड़ी कार्यकत्री विगत लम्बे अर्से से अपनी मांगों के संबंध में सरकार से अनुरोध करती आ रही किन्तु सरकार की बेरूखी के चलते समस्त आगनवाड़ी कार्यकत्री आन्दोलन को मजबूर हो रही है।

    आगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा 15 फ़रवरी को एक दिन का आकस्मिक अवकाश लिया जायेगा, और कार्य प्रभावित न हो, इस हेतु आगनवाड़ी सहायिकाओं द्वारा केन्द्र का संचालन किया जायेगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *