बीच राह reel बनाना पड़ा भारी, train की चपेट में आने से युवती की मौत
हरिद्वार। सहेली के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रही एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ गई सहेली ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वैशाली (20) निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला, रुड़की में शिवपुरम स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी।बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं।इस दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी. उसकी चपेट में वैशाली आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहेली से मिली सूचना पर मामा के परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि, हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- Uttarakhand मोबाइल हैक कर उड़ाये लाखों रुपए, झारखण्ड से आरोपी गिरफ्तार

- Almora अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत

- अल्मोड़ा में राजस्व लोक अदालतों का सफल आयोजन, 303 वादों का निस्तारण

- विजिलेंस ने वन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

- धामी सरकार में विकास की नई उड़ान, रोजगार, स्वास्थ्य ,शिक्षा और सड़कों पर ऐतिहासिक काम – बिट्टू कर्नाटक






