• Mon. Mar 30th, 2026

    Uttrakhand – UKSSSC में बड़ी हलचल, डेढ़ दर्जन कर्मचारी इधर से उधर

    UKSSSC PAPER LEAK – मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। एक के बाद एक कड़ी जुड़ रही है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। विभाग में अंदरखाने हड़कंप मचा हुआ है और इस बीच एक बड़ी खबर है।

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में विजिलेंस जांच की जद में आए अनुभाग अधिकारी व समीक्षा अधिकारियों को आयोग ने हटा दिया है। इनमें से दो को बाध्य प्रतीक्षा में डाल दिया है, जबकि एक को अनुभाग से हटाकर लोक सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है । 16 अन्य कर्मचारियों को भी आयोग के सचिव एसएस रावत ने इधर से उधर कर दिया है। जांच का आदेश होने के बाद आयोग के सचिव एसएस रावत ने भी आयोग के स्तर से कार्रवाई की। आगे जानिए कि क्या क्या फेरबदल हुए हैं।

    कैलाश चंद्र जोशी को परीक्षा अनुभाग से हटाते हुए लोक सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है
    समीक्षा अधिकारी बीएल बहुगुणा को अधियाचन अनुुुभाग से हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में डाल दिया है।
    सहायक समीक्षा अधिकारी प्रवीण राणा को लोक सूचना अधिकारी से हटाकर अधियाचन अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने इसके अलावा 16 अन्य कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया है।


    प्रभारी अनुसचिव राजन नैथानी को विभागीय नियमावली आदि के कार्यो से हटाकर जांच से संबंधित काम दिए गए हैं। अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार निराला को परीक्षा से गोपन का काम दिया गया है।
    सहायक लेखाकार भरत सिंह चौहान को बजट से लेखा के सभी काम सौंपे गए हैं।
    सुभाष घिल्डियाल को अधियाचन से हटाकर परीक्षा अनुभाग दिया गया है।
    प्रमीत अधिकारी को अति गोपन से हटाकर गोपन

    प्रभारी अनुसचिव राजन नैथानी को विभागीय नियमावली आदि के कार्यो से हटाकर जांच से संबंधित काम दिए गए हैं। अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार निराला को परीक्षा से गोपन का काम दिया गया है।
    सहायक लेखाकार भरत सिंह चौहान को बजट से लेखा के सभी काम सौंपे गए हैं। सुभाष घिल्डियाल को अधियाचन से हटाकर परीक्षा अनुभाग दिया गया है। प्रमीत अधिकारी को अति गोपन से हटाकर गोपन दिया गया है। सतीश चंद्र उप्रेती को विधि विभाग दिया गया है। बबीता को परीक्षा अनुभाग दिया गया है।सपना को परीक्षा अनुभाग दिया गया है। अरविंद सिंह को गोपन अनुभाग दिया गया है। अनिल कुमार को विधि अनुभाग दिया गया है। विनीत रावत को गोपन अनुभाग दिया गया है। पंकज सुंद्रियाल को लेखा अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
    सतीश चंद्र उप्रेती को विधि विभाग दिया गया है।बबीता को परीक्षा अनुभाग दिया गया है। सपना को परीक्षा अनुभाग दिया गया है। अरविंद सिंह को गोपन अनुभाग दिया गया है। अनिल कुमार को विधि अनुभाग दिया गया है। विनीत रावत को गोपन दिया गया है। पंकज सुंद्रियाल को लेखा अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *